फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली घर पर चौथे दिन भी जारी रहा भाकियू टिकैत का धरना

सार

बिजली घर पर चौथे दिन भी जारी रहा भाकियू टिकैत का धरनारहरा (अमरोहा)।बिजली की समस्याओं को लेकर बृहस्पतिवार को रहरा बिजलीघर पर तहसील अध्यक्ष महेश ठाकुर के नेतृत्व में बेमियादी धरना शुरू किया गया।अधिकारी किसानों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली घर पर चौथे दिन भी जारी रहा भाकियू टिकैत का धरना
विज्ञापन

रहरा (अमरोहा)। बिजली से संबंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत का बेमियादी धरना रविवार को चौथे दिन भी जारी रहा। तहसील अध्यक्ष ठाकुर महेश सिंह ने कहा कि समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर सोमवार को रहरा अलीगढ़ मार्ग पर जाम लगाया जाएगा।
विज्ञापन

बिजली की समस्याओं को लेकर बृहस्पतिवार को रहरा बिजलीघर पर तहसील अध्यक्ष महेश ठाकुर के नेतृत्व में बेमियादी धरना शुरू किया गया। जो शनिवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। उन्होंने कहा कि किसानों को शेड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। जिससे किसानों की फसलें सूख रही हैं। शिकायत के बावजूद भी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। अधिकारी किसानों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहे। किसानों को दिन में मात्र दो घंटे ही आपूर्ति मिल पा रही है। जो पर्याप्त नहीं है। समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर सोमवार को हसनपुर अलीगढ़ मार्ग पर जाम लगाया जाएगा। यहां ब्लॉक अध्यक्ष टीटू त्यागी, होशियार सिंह, फूल सिंह, महावीर सिंह, निगम त्यागी, बुद्ध सेन, प्रवेंद्र कुमार, विजेंद्र सिंह, सूखा चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें