फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: मांगों को लेकर भाकियू अंबावता ने किया रोड जाम, यातायात प्रभावित, पुलिस ने समझाकर किया शांत

Mon, 06 Feb 2023 05:54 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

अपराध निरीक्षक जितेंद्र बालियान ने मौके पर पहुंचकर नाराज किसानों को समझाकर शांत कराया। इस दौरान करीब पंद्रह मिनट तक रोड पर आवागमन बाधित रहा। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान यूनियन अंबावता के कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर गांव मंगरौला में रहरा हसनपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्यकर्ताओं के समझाकर शांत कराया। करीब पंद्रह मिनट तक यातायात प्रभावित रहा। जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


सोमवार को भाकियू अंबावता की पंचायत मंगरौला में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे की भूमि पर हुई। पंचायत में चकरोड पर अंडरपास बनवाने की मांग को लेकर गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण से जुड़े अधिकारियों क बुलाया गया था। लेकिन लंबे इंतजार के बाद भी अधिकारी पंचायत में नहीं पहुंचे।

इससे नाराज होकर कार्यकर्ताओं ने मंगरौला में रोड जाम कर दिया। कोतवाली से पहुंचे अपराध निरीक्षक जितेंद्र बालियान ने मौके पर पहुंचकर नाराज किसानों को समझाकर शांत कराया। इस दौरान करीब पंद्रह मिनट तक रोड पर आवागमन बाधित रहा। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें