फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ता दिल्ली रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडीधनौरा (अमरोहा)। कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग को लेकर दिल्ली में धरना दे रहे किसानों के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ता खाद्य सामग्री लेकर दिल्ली रवाना हो गए। दिल्ली रवाना होने से पहले किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। नगर की शेरपुर चुंगी पर किसानों को संबोधित करते हुए युवा इकाई के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार हठधर्मिता कर रही है। कानून लागू करने से पहले किसानों के साथ वार्ता नहीं की गई। अब किसान आरपार की लड़ाई के लिए तैयार हैं। दिल्ली में बैठी सरकार को किसानों की मांग पूरी करनी पड़ेगी अन्यथा सरकार को किसानों के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा। इस मौके पर लवेंद्र भाटी, राहुल भाटी, मुन्नू गुर्जर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें