फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: उपनयन संस्कार में भागवत ने निभाई दत्तक पिता की भूमिका

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। गुरुकुल में संघ प्रमुख मोहन भागवत कक्षा सात की 134 बच्चियों के उपनयन संस्कार में शामिल हुए। पूर्ण वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुए कार्यक्रम में उन्होंने दत्तक पिता की भूमिका निभाते हुए बच्चियों को अपना आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

श्रीमद्दयानंद कन्या गुरुकुल महाविद्यालय में आरएसएस के संघ प्रमुख मोहन भागवत अपने निर्धारित समय सुबह साढ़े दस बजे पहुंच गए। यज्ञशाला में यज्ञ के बाद उन्होंने कक्षा सात की 134 बच्चियों के उपनयन संस्कार में हिस्सा लिया। इस संस्कार में उन्होंने 134 बच्चियों दत्तक पिता की भूमिका निभाई। संस्कार के अनुपालन में बच्चियों ने दत्तक के पिता के रूप में सबसे पहले मोहन भागवत से भिक्षा लेकर संस्कार पूरा कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे यहां उपनयन संस्कार के दौरान बच्चियों के दत्तक पिता बनने का अवसर मिला। इसके लिए मैं सौभाग्यशाली हूं। उधर, इस कार्यक्रम के बाद उन्होंने संस्कृति नीडम भवन का उद्घाटन किया व परिसर में रुद्राक्ष का पौधा भी लगाया।


संस्कृति और संस्कार की दी सीख
संघ प्रमुख ने गुरुकुल की कन्याओं को संस्कृति व संस्कारवान की सीख दी। उन्होंने कहा कि ज्ञानार्जन को को देश हित में इस्तेमाल करें। देश हित हमेशा सर्वोपरि रखें। देश है तो हम रहेंगे। कहा कि गुरुकुल में जिस तरह के बेटियों को संस्कारवान बनाया जा रहा है, वह विश्वसनीय है।
विज्ञापन



सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मोहा मन
संघ प्रमुख के उद्बोधन से पहले सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। संस्कृत की स्वलिखित कविताओं के माध्यम से बच्चियों ने उनका स्वागत किया। भारत के इतिहास को संजोते हुए गीता गौरव गाथा का मंचन भी किया। इसके अलावा महाभारत युद्ध के दौरान श्रीकृष्ण व अर्जुन के संवाद का मंचन वहां लोगों को खूब भाया। इसमें युद्ध के दौरान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए गीता के उपदेशों का मंचन किया गया। जिस पर खूब तालियां बजीं।


यह रहे मौजूद-
भाजपा जिलाध्यक्ष उदयगिरी गोस्वामी, सांसद कंवर सिंह तंवर, एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो, पालिका अध्यक्ष शशि जैन, कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह, डीआईजी मुनिराज जी, डीएम राजेश कुमार त्यागी, एसपी कुंवर अनुपम सिंह, एडीएम एफआर सुरेंद्र सिंह, संजय सांख्यधर समेत बड़ी संख्या में संघ के पदाधिकारी व स्वयंसेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें