गजरौला। अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने ब्रजघाट और तिगरी में गंगा में स्नान किया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए पुलिस भी तैनात रही। यही वजह रही कि घाटों पर अधिक भीड़ नजर नहीं आई। मंगलवार को अमावस्या के स्नान पर्व को देखते हुए ब्रजघाट एवं तिगरी में गंगा स्नान पर रोक के आदेश थे। दोनों ही स्थानों पर पुलिस भी तैनात रही लेकिन श्रद्धालु गंगा स्नान को जा पहुंचे। ब्रजघाट में इस बार अधिक भीड़ नजर नहीं आई। गंगा आरती मंदिर के पुजारी मनोज तिवारी ने बताया कि सिर्फ अस्थियां विसर्जन को आए लोग ही अधिक नजर आए। सामान्य श्रद्धालुओं ने अमावस्या पर स्नान को आने से परहेज किया। वहीं गंगाधाम तिगरी में श्रद्धालुओं को आने से रोकने के लिए पुलिस तैनात थी लेकिन श्रद्धालु खेतों से होते हुए और रास्ते बदलकर घाट तक जा पहुंचे। वहां काफी भीड़ रही। संवाद