अमरोहा। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं 20 मार्च से शुरू हो रही हैं। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी कार्यक्रम के जारी कर दिया है। परीक्षाएं 24 परीक्षाएं मार्च तक चलेंगी, जिसमें प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 1.45 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे।जिले में परिषदीय विद्यालयों की संख्या 1266 हैं। इनमें से कंपोजिट, प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं। सभी परिषदीय स्कूलों में पंजीकृत छात्र-छात्राओं की संख्या 1 लाख 45 हजार है। बेसिक शिक्षा विभाग के सचिव ने जनपद स्तर पर परिषदीय स्कूलों में परीक्षाओं के आदेश जारी कर दिए हैं। 20 से 24 मार्च के बीच में कराई जाएंगी। परीक्षा को लेकर समय सारिणी भी जारी कर दी गई है।
बीएसए गीता वर्मा ने बताया कि परीक्षा को लेकर निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 18 मार्च से पूर्व ही विद्यालयों में प्रश्नपत्रों का वितरण कराया जाएगा। इसके बाद 20 से 24 मार्च के बीच में परिषदीय स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की वार्षिक परीक्षाएं कराई जाएंगी। परीक्षा संपन्न होने के बाद 26 से 30 मार्च के बीच में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन और परीक्षाफल बनाया जाएगा। 31 मार्च को परीक्षाफल घोषित कर प्रगति रिपोर्ट का वितरण किया जाएगा।