फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सोमवार दोपहर में हटी पाबंदी, हाईवे की दोनों लेन पर दौड़े वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। सावन के तीसरे सोमवार को देखते हुए प्रशासन की ओर से शुक्रवार शाम से सोमवार दोपहर तक रूट डायवर्जन लागू किया गया था। जिसे जलाभिषेक समाप्त होने के बाद हटा दिया गया। सोमवार दोपहर दो बजे से हाईवे पर बस, ट्रक, कैंटर, माल वाहक वाहन भी दोनों लेन पर दौड़ने लगे। शाम को दोनों लेन वाहनों से भरी नजर आई। उधर, रविवार की रात एक लेन पर वाहन चलने के कारण जाम के हालात बन गए थे।
विज्ञापन

सावन माह के तीसरे सोमवार पर जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों को दिक्कत न हो, इस कारण हाईवे पर रूट डायवर्ट कर दिया गया था। शुक्रवार की शाम छह बजे से एक लेन को कांवड़ियों के लिए सुरक्षित किया गया था। वहीं दूसरी लेन पर कार, बाइकें व आवश्यक वस्तुओं के वाहन चलने की अनुमति थी। जबकि, ट्रक, डीसीएम आदि वाहन वैकल्पिक मार्ग से गुजारे गए। दिल्ली से मुरादाबाद जाने वाले वाहनों की लेन कांवड़ियों के लिए सुरक्षित की गई थी। मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाले वाहनों की लेन पर वाहन दौड़ते रहे। इस कारण रविवार की रात हाईवे पर जाम के हालात बन गए थे। जाम से बचने के लिए छोटे वाहन भी वैकल्पिक मार्ग से गुजरे। मगर सोमवार की दोपहर दो बजे से ट्रक, बस, डीसीएम व कैंटर आदि बड़े वाहनों की पाबंदी हटा दी गई और उनको पूर्व की तरह हाईवे से ही गुजारा गया। इस कारण हाईवे की दोनों लेन पर वाहनों की आवाजाही दिखी। सीओ अरुण कुमार सिंह का कहना है कि हाईवे पर वाहन दौड़ रहे हैं। यदि इस बीच कांवड़ियों की संख्या बढ़ती है तो फिर से एक डायवर्जन लागू हो जाएगा। एक लेन कांवड़ियों के लिए सुरक्षित कर दी जाएगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें