फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: शादी का झांसा देकर BAMS की छात्रा से दुष्कर्म, फिर चार साल धोखे में रखा, विवाह की बात पर दिया यही जवाब

Mon, 31 Jul 2023 01:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा

सार

पीड़िता ने जब भी महफूज हुसैन से शादी करने की बात कही थी तो वह जल्द परिवार वालों से बात करने को कहता था। लेकिन कुछ दिन पहले से आरोपी ने छात्रा से बात करनी बंद कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा में ननिहाल में रहने वाली बीएएमएस की छात्रा को शादी का झांसा देकर मुरादाबाद के युवक ने दुष्कर्म किया। लेकिन आरोपी ने बिना बताए दूसरी लड़की से शादी कर ली। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


ये मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र एक गांव का है। यहां रहने वाले कारोबारी की बेटी अपनी ननिहाल में रहकर बीएएमएस की पढ़ाई कर रही है। यहां पर मुरादाबाद जनपद के मैनाठेर थानाक्षेत्र के गांव पंडित नगला का रहने वाला महफूज हुसैन भी आता था। आरोपी महफूज हुसैन ने छात्रा को प्रेम जाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। करीब चार साल तक दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चलता रहा।

पीड़िता ने जब भी महफूज हुसैन से शादी करने की बात कही थी तो वह जल्द परिवार वालों से बात करने को कहता था। लेकिन कुछ दिन पहले से आरोपी ने छात्रा से बात करनी बंद कर दी। जिसके बाद पता चला कि महफूज हुसैन ने दो अक्टूबर 2022 को दूसरी लड़की से शादी कर ली है। पीड़िता ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में आरोपी महफूज हुसैन के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें