फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी की जमानत पर सुनवाई आज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नौगांवा सादात की युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और गर्भपात करने के मामले में फंसे पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी श्याम सुंदर इकनोरिया की जमानत पर सुनवाई शुक्रवार को होगी। उन्हें नगर कोतवाली पुलिस ने 26 जनवरी को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। इस मामले की सुनवाई जिला जज की अदालत में चल रही है।
विज्ञापन

वर्ष 2011 में अमरोहा जनपद में पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के पद पर श्यामसुंदर इकनोरिया की तैनाती थी। वह मूलरूप से इटावा जनपद के रहने वाले हैं। उन्होंने नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के एक गांव की युवती से अपनी शादी की बात शुरू कराई। पास के गांव निवासी युवक को युवती के घर भेजा। मामला अधिकारी से जुड़ा था तो युवती के परिजनों ने भी हामी भरने में देरी नहीं की। शादी तय करके शगुन के रूप में 500 रुपये युवती को दे दिए। जिसके बाद पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी और युवती के बीच फोन पर वार्ता होने लगी। दोनों मिलने भी लगे। आरोप था कि पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी युवती को फ्रेंडस काॅलोनी में ले गए और उसके साथ संबंध बनाए। यह सिलसिला चलता रहा।
वर्ष 2012 में इकनोरिया का तबादला चंदौली जनपद हो गया। यहां भी पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी श्यामसुंदर इकनोरिया युवती को साथ ले गए और पत्नी की तरह अपने साथ रखा। चंदौली पहुंचकर युवती को पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के शादीशुदा होने की जानकारी हुई। इतना ही नहीं पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने युवती का दो बार गर्भपात भी कराया था। वर्ष 2016 में युवती ने एसपी को पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की थी।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी श्यामसुंदर इकनोरिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच की। बाद में विवेचक ने मुकदमे में एफआर लगाकर रिपोर्ट न्यायालय में भेज दी थी लेकिन न्यायालय ने पुलिस की फाइनल रिपोर्ट को स्वीकार नहीं किया और खुद संज्ञान लेकर पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी श्यामसुंदर इकनोरिया तो तलब कर लिया था। वर्तमान में श्यामसुंदर इकनोरिया की तैनाती पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कुशीनगर में चल रही थी। इस मामले में न्यायालय ने श्यामसुंदर इकनोरिया के गैर जमानती वारंट जारी किए थे। जिसके आधार पर पुलिस ने उन्हें 26 जनवरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
इस मुकदमे की सुनवाई जिला जज की अदालत में चल रही है। अब पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी श्यामसुंदर इकनोरिया ने अपने वकील के माध्यम से जमानत के लिए प्रार्थना पत्र दायर किया है। जिस पर शुक्रवार को जिला जज की अदालत में सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें