अमरोहा। हारे के सहारे श्याम दीवाने परिवार की ओर से मोहल्ला शाह अली सराय में खाटू नरेश बाबा श्याम का वार्षिकोत्सव (संकीर्तन) धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया। भजन गायिका महक बंसल, गुनगुन बंसल व निशांत यदुवंशी ने बाबा खाटू श्याम के श्रीचरणों में सुंदर-सुंदर भेंट प्रस्तुत कर समां बांध दिया। भजनों को सुनकर भक्त झूमने को विवश हो गए। जागरण में मुख्य आकर्षण बाबा का भव्य श्रृंगार, छप्पन भोग, इत्र वर्षा, पुष्प वर्षा, श्याम रसोई रही। इस दौरान समिति के मुख्य सेवादार गौरव मौर्य, अंकुश यादव, यश माहेश्वरी, आकाश यादव, हर्ष यादव, गौरव यादव, बादल यादव, दीपू यादव आदि मौजूद रहे।