अमरोहा। बीएड की प्रवेश परीक्षा नौ अगस्त को होगी। इसके लिए जिले में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दो पालियों में कुल 1500 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सोशल डिस्टेंसिंग के अनुसार सीटिंग प्लान बनाया गया है। लॉकडाउन में परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र उनका पास होगा। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र की दो प्रति लेकर आना जरूरी है। उस पर फोटो को भी चस्पा करना है। लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए शासन भी गंभीर है। बगैर आईडी के अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में दाखिला नहीं मिलेगा। जेएस हिंदू पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीबी बरतरिया को अतिरिक्त जिला समन्वयक बनाया गया है। परीक्षा का आयोजन सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर दो से शाम पांच बजे तक है। प्रवेश पत्र पर फोटो चस्पा करना है। हालांकि फॉर्म पर चस्पा फोटो ही मान्य होगा। एक प्रवेश पत्र को कक्ष निरीक्षक के पास जमा करना है। प्रवेश पत्र के निर्धारित जगह पर अपना और अभिभावक का हस्ताक्षर भी कराना है। इसके अलावा दोनों तर्जनी का निशान भी लगाना है।
यह भी लेकर आएं
मास्क, सैनिटाइजर और पानी की बोतल
यह हैं परीक्षा केंद्र
जेएस हिंदू पीजी कॉलेज, जेएस हिंदू इप्र कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज