फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी को तलाश करते गजरौला पहुंची आजमगढ़ की युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़ की युवती फेसबुक पर हुई दोस्ती के चलते प्रेमी युवक को तलाश करते हुए गजरौला पहुंच गई। पुलिस से प्रेमी युवक को तलाश करने और उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

आजमगढ़ निवासी एक युवती बुधवार को गजरौला थाने पहुंची। यहां उसने पुलिस से कहा कि वह उसकी दो साल से फेसबुक पर गजरौला के युवक से दोस्ती चल रही है। युवक खुद को जलाल नगर का बताता था। दोनों घंटों बात करते थे। इस दौरान युवक ने उसके साथ शादी करने का झांसा दिया था। वीडियो कॉल के दौरान उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। मगर कुछ दिन से युवक ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया। युवती ने उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बाद में थाना पुलिस ने जांच की तो पता चला कि जिस युवक के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था, वह सैदनगली थाना क्षेत्र निवासी है। पुलिस ने उसे सैदनगली भेज दिया। थाना प्रभारी अरिहंत सिद्धार्थ का कहना है कि मामला जानकारी में है, लेकिन युवक सैदनगली का निकला था। इस कारण उसे वहीं पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें