फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नेशनल में आयुषी ने जीता गोल्ड मेडल, तराना ने सिल्वर

Thu, 09 Jan 2025 11:28 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी रायपुर में 2 से 6 जनवरी के बीच हुई 68वीं राष्ट्रीय स्कूल कुराश प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम में त्यागी स्पोर्ट्स स्कूल कल्याणपुर की छात्राओं ने भी भाग लिया था। जिसमें 14 वर्षीय आयु वर्ग में आयुषी सागर ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में पहला स्थान पाकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। वहीं, 17 वर्षीय आयु वर्ग में तराना जहां ने 63 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीतकर द्वितीय स्थान पाया। इस कामयाबी से परिजनों में खुशी है। इस दौरान विजयपाल त्यागी, पुष्पेंद्र आर्य, ललिता गौतम, मदनपाल त्यागी, जयपाल सिंह, भोले सिंह त्यागी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें