फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दो घंटे पहले तमंचा दिखाकर धमकी देकर गया था आयुष

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। प्रीति की हत्या करने से दो घंटे पहले ही आयुष उर्फ चाहत तमंचा दिखाकर धमकी देकर गया था। इस दौरान प्रीति अपने खेत पर थी। ये बात प्रीति ने अपने परिजनों से बताई थी। लेकिन, इसका अंदाजा किसी को नहीं था कि आयुष घटना को अंजाम दे देगा। देर रात परिजनों ने पुलिस घटना की तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक प्रीति और आयुष उर्फ चाहत के गांव के बीच की दूरी तीन किलोमीटर है। प्रीति और आयुष एक दूसरे को अच्छी तरह जानते थे। आयुष उर्फ चाहत प्रीति से शादी करने के लिए दबाव बनाता था लेकिन, वह तैयार नहीं थी। परिजनों ने भी प्रीति की सहमति के बाद ही बिजनौर के रहने वाले युवक के साथ 12 जुलाई को मंगनी की थी। लड़के पक्ष ने भी गोद भराई की रस्म अदायगी पूरी कर ली थी। दोनों परिवारों के बीच नवंबर माह के बाद शादी करने की योजना थी।
परिजनों के मुताबिक बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे प्रीति पशुओं को चारा लेने के लिए खेत पर गई थी। इस दौरान आयुष उर्फ चाहत शादी नहीं करने पर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर गया था। घर पहुंचने के बाद ये बात प्रीति ने अपने परिजनों को बताई थी। जिसके बाद परिजनों ने प्रीति से आयुष उर्फ चाहत के साथ शादी करने के बारे में पूछा था, लेकिन उसने इन्कार कर दिया था। लेकिन, इससे पहले परिजन कुछ समझ पाते करीब छह बजे आयुष उर्फ चाहत ने प्रीति की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

प्रीति गांव के करीब 300 मीटर दूर घटनास्थल पर कैसे पहुंची, परिजन भी इससे अनजान है। चर्चा है कि आयुष उर्फ चाहत एकतरफा प्यार करता था। जबकि प्रीति इसके लिए सहमत नहीं थी। पुलिस के मुताबिक प्रीति की मंगनी होने से नाराज होकर आयुष उर्फ चाहत ने उसकी हत्या की और बाद में खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि घटना में परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके पूरे मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें