फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya Ram Mandir: बजाओ ढोल स्वागत में मेरे घर राम आए हैं... अमरोहा के मंदिरों में रामधुन, भगवामय हुआ माहौल

Mon, 22 Jan 2024 02:05 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

अमरोहा में रामोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर मंदिरों में रामधुन बजाने के साथ धार्मिक अनुष्ठान किए गए। गांव से लेकर शहर तक पूरी तरह भगवामय नजर आया।
विज्ञापन
अमरोहा में रामोत्सव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा में रामोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर से लेकर गांव तक दीपावली जैसा माहौल है। शहर के हर गली-मोहल्ले में राम की गूंज है। मानो लग रहा है कि त्रेतायुग धरती पर उतर आया है। प्रभु के 14 वर्ष के वनवास से आगमन जैसा ही जश्न देखने को मिल रहा है। रामोत्सव के मौके पर शहर के विभिन्न मंदिरों के साथ ही घरों को झालरों से सजाया गया है।

विज्ञापन


इसके साथ ही जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। मंदिरों में भजन-कीर्तन चल रहा है। लोग इसमें उत्साह के साथ जुड़ रहे हैं। जिले के प्रमुख मंदिरों में सोमवार को भजन-कीर्तन व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें रामकथा, रामचरित मानस पाठ, भजन-कीर्तन आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही भगवान श्रीराम के नैतिक, सामाजिक और मानव मूल्यों की स्थापना का आदर्श प्रस्तुत कर लोगों को जानकारी दी गई।

अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होते ही अमरोहा में भव्य श्रीराम शोभायात्रा निकाली गई। श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित हुई शोभायात्रा से शहर का वातावरण राममय और भक्ति से परिपूर्ण हो गया। श्री बाबा गंगानाथ मंदिर महाआरती के बाद शुरू हुई शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस रियासत मंदिर में पहुंच कर संपन्न हुई।
विज्ञापन


शोभायात्रा में मुख्य अतिथि डीएम राजेश कुमार त्यागी, एसपी कुंवर अनुपम सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व सुरेंद्र सिंह, एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो, भाजपा जिलाध्यक्ष उदयगिरी गोस्वामी, पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ओमप्रकाश गोला आदि शामिल हुए।

महाआरती के बाद बड़ा बाजार स्थित श्री बाबा गंगानाथ मंदिर से शुरु हुई शोभायात्रा कोतवाली, बाजार गंज, सर्राफ बाजार, शफात पोता, बेगम सराय, कोट चौराहा होते हुए मोहल्ला कोट स्थित रियासत मंदिर में पहुंचकर समाप्त हुई। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें