फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन निरस्त रहेगी अवध आसाम एक्सप्रेस.

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मेगा ब्लाक के चलते अवध आसाम एक्सप्रेस अगले तीन दिन तक निरस्त रहेगी। 12, 13 दिसंबर को अप, 14 और 15 को डाउन साइड से अवध आसाम एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। वहीं गुरुवार को गुवाहाटी से लालगढ़ के लिए जाने वाली अवध आसाम एक्सप्रेस अमरोहा नहीं आई। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। ट्रेन के बारे में जानकारी के लिए स्टेशन के पूछताछ केंद्र पर यात्रियों की भीड़ लगी रही। गुवाहाटी से लालगढ़ को जाने वाली अवध आसाम एक्सप्रेस (15909) गुरुवार को अमरोहा नहीं आई। इंतजार में खड़े यात्रियों को इस ट्रेन के निरस्त होने की सूचना मिलने पर मायूसी हाथ लगी। ट्रेन के अचानक रद्द होने से रेलयात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेन के निरस्त होने का कारण मेगा ब्लॉक बताया जा रहा है। इसी कारण यह ट्रेन शुक्रवार को भी निरस्त रहेगी। वहीं लालगढ़ से गुवाहाटी को जाने वाली अवध आसाम एक्सप्रेस (15910) को 14 और 15 दिसंबर को निरस्त किया गया है। ट्रेन रद होने से पूछताछ केंद्र पर यात्रियों की भीड़ देखने को मिली। जब ट्रेन के निरस्त होने की जानकारी लगी तो वह मायूस होकर अन्य ट्रेनों की राह ताकने लगे। इसके बाद यात्री अन्य ट्रेनों के जरिये अपने गंतव्य को रवाना हुए। रेलवे स्टेशन के सीआईटी कैलाश चंद ने बताया कि अवध आसाम एक्सप्रेस को मेगा ब्लॉक के चलते निरस्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें