फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा में बड़ा सड़क हादसा: अज्ञात वाहन ने ऑटो में मारी टक्कर, चालक की पत्नी और दो बच्चों समेत चार की मौत

Tue, 25 Jul 2023 11:19 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

जनपद बिजनौर के कोतवाली क्षेत्र के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसके ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर ऑटो में बैठी रोहित की पत्नी मीरा उम्र 25 साल, बेटी प्रिया 8 वर्ष व पुत्र शिवम 4 साल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रोहित, मंझली बेटी माही व साला विकास गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन
Accident - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा के मोहल्ला शिवपुरी निवासी रोहित अपनी पत्नी मीरा 26 साल तीनों बच्चे प्रिया, माही, शिवम व साले विकास निवासी हसनपुर के साथ सोमवार की रात 10 बजे ऑटो से ऋषिकेश स्थित एम्स में जा रहा था। जनपद बिजनौर के कोतवाली क्षेत्र के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसके ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर ऑटो में बैठी रोहित की पत्नी मीरा उम्र 25 साल, बेटी प्रिया 8 वर्ष व पुत्र शिवम 4 साल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रोहित, मंझली बेटी माही व साला विकास गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान विकास की भी मौत हो गई। 

विज्ञापन


सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सभी को बिजनौर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने मीरा, प्रिया व शिवम को मृत घोषित कर दिया। रोहित, माही व साले विकास की हालत गंभीर देखते हुए उनको मेरठ रेफर कर दिया गया। दुर्घटना की सूचना बिजनौर पुलिस ने थाना धनोरा को दी। मध्यरात्रि के बाद थाना धनोरा पुलिस ने रोहित के परिजनों को दुर्घटना के बारे में सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन बदहवास हो गए। रोहित के भाई भूपेंद्र, मनोज, राहुल, विजय अन्य रिश्तेदार रात को ही मौके की ओर रवाना हो गए थे। 

पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने बताया कि रोहित का मंगलवार को एम्स ऋषिकेश में ऑपरेशन होना था। इसीलिए वह अपने परिवार को साथ लेकर ऑटो से ऋषिकेश जा रहा था। रोहित दिन में ऑटो चलाता है व रात्रि को पार्ट टाइम नौकरी भी करता है। दुर्घटना में रोहित के पत्नी व दो बच्चों की मौत की जानकारी मिलने पर घर के बाहर मोहल्ले के लोग इकट्ठे हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें