जोया(अमरोहा)। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में 16 वर्षीय किशोरी अपने परिवार के साथ रहती है। आरोप है कि मोहल्ले का ही एक युवक किशोरी को परेशान करता है। कुछ दिन पहले उसने किशोरी को एक मोबाइल दिया था। अब कॉल करकर बात करने का दबाव बनाता है। परिजनों के अनुसार युवक सोमवार रात पड़ोसी की छत पर चढ़कर उनके घर में घुस आया और किशोरी को पकड़ लिया। किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश की तो उसने शोर मचा दिया। इस पर युवक भाग निकला। किशोरी के घर वाले इसकी शिकायत लेकर युवक के घर पहुंचे तो उसके पिता ने उनसे मारपीट की। एसओ सुनील मलिक ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर पर पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द की आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद