फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दिनदहाड़े बालक के अपहरण का प्रयास

Fri, 25 Aug 2023 01:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
जोया (अमरोहा)। डिडौली थाना क्षेत्र के गांव कनपुरा में बृहस्पतिवार दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने गांव निवासी नफीस के 12 वर्षीय बेटे अर्श के अपहरण का प्रयास किया। अर्श ने साहस दिखाते हुए बदमाशों पर दराती से वार करते हुए शोर मचा दिया। जिसके बाद बदमाश उसे छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

घटना कोतवाली डिडौली क्षेत्र के गाव कनपुरा की है। गांव निवासी नफीस का 12 वर्षीय बेटा अर्श बृहस्पतिवार दोपहर को समय करीब तीन बजे घास काटने खेत पर जा रहा था। इसी दौरान गांव से बरखेड़ा वाले रास्ते पर पहुंचने पर दो बाइक सवार बदमाशों ने अर्श को उठाने का प्रयास किया। जिस पर उसने बदमाशों के हाथ पर दराती से वार करते हुए शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए। लेकिन तब तक बदमाश बच्चे को छोड़कर भाग गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें