फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दहेज के लिए विवाहिता काे जलाकर मारने का प्रयास, झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुरावली (अमरोहा)।
विज्ञापन

गांव बुरावली में दहेज के लिए महिला को जलाकर मारने की कोशिश की गई। महिला की पांच माह पहले ही शादी हुई थी। मायके वालों का आरोप है कि शादी में मिले दहेज से उनकी बेटी के ससुराल वाले खुश नहीं थे। पुलिस को तहरीर देकर मायके वालों ने कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सैदनगली थाना क्षेत्र के कस्बा उझारी के मोहल्ला मंसूरपुर निवासी मुकीद अहमद ने बेटी उजमा की शादी 24 अप्रैल 2024 को रहरा क्षेत्र के गांव बुरावली निवासी अनास के साथ की थी। भाई जुबैर का आरोप है की शादी के बाद से उजमा के ससुराल वाले दहेज में 15 लाख रुपए की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित करने लगे। उसके साथ मारपीट करते थे। करीब दो महीने से वह मायके उझारी में रह रही थी। शनिवार को विवाहिता के ससुराल वाले समझौता करके उसे ससुराल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि रविवार सुबह साथ दहेज की मांग को लेकर पति ने उजमा के साथ मारपीट की। शादी में मिले दहेज के सामान में आग लगा। उजमा को आग लगे कमरे में धकेलने की कोशिश की। घर में आग की तेज लपटें उठती देख लोगों की भीड़ लग गई। आग में घिरी उजमा को धुुएं की वजह सांस लेने में तकलीफ होने लगी। वह आग से झुलस भी गई। पड़ोसियों ने उजमा के भाई जुबैर को फोन कर सूचना दी गई। सूचना पर मायके वाले मौके पर पहुंचे। उन्होंने उजमा को घर से बाहर निकाला। आरोप है कि उजमा के पति ने उसके भाई पर चाकू से हमला किया। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। उजमा के भाई की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें