हसनपुर। उधार के पैसे वापस मांगने पर युवक के साथ मारपीट की गई। सरिया मारकर घायल कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है। नगर के मोहल्ला ईदगाह रोड निवासी सद्दाम ने चामुंडा रोड निवासी एक युवक को कुछ रुपये उधार दिए थे। आरोप है कि बृहस्पतिवार को जब सद्दाम अपने पैसे वापस मांगने गया तो आरोपी युवक ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने लोहे के सरिये से सद्दाम पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस को तहरीर दी गई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।