फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस टीम पर हमला, 18 नामजद समेत 23 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
रहरा थाना क्षेत्र में दो पक्षों में विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। पथराव भी किया। किसी तरह पुलिसकर्मियों ने दौड़कर खुद को बचाया। पुलिस ने सात को गिरफ्तार करते हुए 23 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

दरोगा अनूप सिंह, सिपाही प्रदीप कुमार, महिला सिपाही पूजा शर्मा शनिवार दोपहर में एंटी रोमिया अभियान के तहत गांव छपना में चेकिंग कर रहे थे। सूचना मिली कि बुरावली में दो पक्षों में विवाद हो रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चल रहे हैं। लोगों को समझाने का प्रयास करने पर वह पुलिस पर ही हमलावर हो गए। थाने से अन्य पुलिसकर्मियों को बुलाकर मामला शांत कराया गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि दरोगा अनूप सिंह की तहरीर पर सरकारी कार्य में बाधा डालने व पुलिस की मौजूदगी में पथराव करने व पुलिस पर हमला करने में बुरावली निवासी माजिद, फईम, वसीम, अजीम, खलीजा, अपकाना, अफरोजी, फुरकान, खालिद, राशिद, साजिद, रेहान, जिशान, इमरान, अब्दुल्ला, सना व छह सात अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इनमें से माजिद, फईम, वसीम, जिशान, फुरकान, खालिद, रिहान को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें