फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अवैध खनन रुकवाने पहुंचे खनन अधिकारी पर हमला

Thu, 29 Feb 2024 03:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली। अवैध खनन की सूचना पर पहुंचे खनन अधिकारी से कुछ लोगों ने घेरकर हमला कर दिया। आरोप है कि उन्होंने उनसे अभद्रता भी की। अधिकारी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। साथ ही खनन में लगी जेसीबी को भी कब्जे में ले लिया। खनन अधिकारी द्वारा एक अज्ञात समेत चार लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

खनन अधिकारी मनीष यादव के अनुसार 28 फरवरी की रात दो बजे डिडौली क्षेत्र के मुबारकपुर नूरी में अवैध खनन की सूचना मिली थी। सूचना पर वह अपनी गाड़ी से मौके पर पहुंचे तो वहां जेसीबी एवं ट्रैक्टर अवैध खनन में लगे हुए थे। पीछा किया तो खनन में लगे ट्रैक्टर मौके से भागने में सफल हो गए, जबकि जेसीबी को पीछाकर पकड़ लिया गया तथा थाने ले जाने लगे। जब वह सैदनगली से डिडौली मार्ग पर चौधरपुर के पास पहुंचे तो बाइक सवार चार लोगों ने जेसीबी को ओवरटेक कर रोक लिया तथा जेसीबी का फ्यूज निकाल लिया। विरोध करने पर खनन अधिकारी एवं उनके होमगार्ड के साथ जमकर अभद्रता करते हुए हमला कर दिया। खनन अधिकारी ने इसकी सूचना डिडौली पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पहुंच गई। इस दौरान पुलिस ने तीन लोगाें को मौके से हिरासत में ले लिया। जबकि एक आरोपी भागने में सफल हो गया। मौके से पुलिस जेसीबी एवं पकड़े गए तीनों आरोपियों को थाने ले गई। थाने पहुंचकर खनन अधिकारी मनीष यादव ने मुबारकपुर नूरी निवासी नाजिम एवं मोहम्मद कासिम एवं तावई निवासी राहत अली समेत एक अज्ञात के विरुद्ध सरकारी कर्मचारी के कार्य में बाधा डालने समेत अवैध खनन से जुड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ अरुण कुमार ने मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि करते हुए बताया कि तीन आरोपियाें को गिरफ्तार किया गया है, जबकि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें