फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: चित्रकला प्रतियोगिता में अतिवा पहले स्थान पर रही

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जस्टिस एंड डवलपमेंट फाउंडेशन की ओर से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में समानता पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अतिवा अव्वल रहीं। 55 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष महेश सिंह ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सामाजिक समानता में स्वास्थ्य समानता, आर्थिक समानता व अन्य सामाजिक सुरक्षा भी आती हैं। इसके अलावा समान अवसर तथा समान दायित्व भी इसके अन्तर्गत आता है। सामाजिक समानता किसी समाज की वह अवस्था है। जिसके अन्तर्गत उस समाज के सभी व्यक्तियों को सामाजिक आधार पर समान महत्व प्राप्त हो। प्रतिभागियों ने समाज में असमानता को सुन्दर चित्र बनाकर प्रदर्शित किया। निर्णायक कमेटी में पुनिता कुमारी, इलमास आरिफ रहे। प्रतियोगिता में पहला स्थान अतिवा, अंशिका ने दूसरा, कोमल, सुलेहा, खुशी व गौरव ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान प्रधानाचार्या स्नेहालता, हेमराज सिहं, ज्योति, मानसी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें