चंदौसी। गांव आटा स्थित एक होटल में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से लघु व मध्यम उद्यमियों के लिए एक कार्यक्रम किया गया। इसमें दूर दराज से आए व्यापारियों की समस्याओं को सुना गया। बैंक अधिकारियों ने उनकी समस्याओं को जल्द से जल्द निस्तारण करने का आश्वासन दिया। इस दौरान व्यापारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के समापन पर व्यापारियों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर फूल प्रकाश वार्ष्णेय, चेतन गुप्ता, नितिन गुप्ता, तुषार वार्ष्णेय, विवेक यादव, इंद्रजीत सिंह आदि मौजूद रहे।