फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: एएसएम और लायंस कॉलेज ने कब्जाई चैंपियंस ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज के मिनी स्टेडियम में चल रही 26वीं जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता के सीनियर बालक में एएसएम इंटर कॉलेज खाता और बालिका वर्ग में लायंस कन्या इंटर कॉलेज धनौरा ने चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। विजेता प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
बुधवार को प्रतियोगिता के आखिरी दिन 100 मीटर दौड़ के फाइनल इवेंट का आयोजन हुआ। पगबाधा दौड़ का आयोजन भी किया गया। तीन दिन आयोजित हुई प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। सीनियर बालक वर्ग में एएसएम इंटर कॉलेज खाता और बालिका वर्ग में लायंस कन्या इंटर कॉलेज धनौरा की टीम विजेता रही। जूनियर बालक वर्ग में सिख इंटर कॉलेज नारंगपुर व बालिका वर्ग में शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज देहरा कादर बक्श ने चैंपियंस ट्रॉफी कब्जाई। सब जूनियर बालक वर्ग में नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज रजबपुर व बालिका वर्ग में एसकेएम इंटर कॉलेज घंसूरपुर माफी ने चैंपियंस ट्रॉफी हासिल की।
विज्ञापन

सीनियर बालक वर्ग के व्यक्तिगत चैंपियनशिप में एएसएम इंटर कॉलेज के तनिष्क पवार, सीनियर बालिका वर्ग में लायंस कन्या इंटर कॉलेज धनौरा की अंशु व पूजा और शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज देहरा कादर बक्श की खुशी ने ट्रॉफी जीती। जूनियर बालक वर्ग में शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज देहरा कादर बक्श के हर्ष, जूनियर बालिका वर्ग में लायंस कन्या इंटर कॉलेज धनौरा की शोभा, किसान आदर्श इंटर कॉलेज खाद गुर्जर की वंशिका व शास्त्री स्मारक इंटर कॉलेज खंडसाल कला की रितिका वर्मा ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज रजबपुर के हुसैन अब्बास व बालिका वर्ग में एसकेएम इंटर कॉलेज घंसूरपुर माफी की छाया ने ट्रॉफी कब्जाई। विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा, एडीएम वित्त व राजस्व बृजेश कुमार त्रिपाठी, राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडे विद्यालय निरीक्षक डॉ. वी पी सिंह, बसंत सारस्वत, खेल संयोजक नरेश सिद्धू ने विजेता प्रतिभागियों काे सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक समग्र शिक्षा मदन पाल सिंह द्वारा किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें