फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा वर्कर और दलाल गिरफ्तार, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
भ्रूण लिंग परीक्षण के मामले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से डायग्नोस्टिक सेंटर इंचार्ज समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने आशा वर्कर और हरियाणा के दलाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शेेष आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

हरियाणा के रोहतक और झज्जर जिले की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वहां की पुलिस साथ मंगलवार शाम नगर के एक डायग्नोस्टिक सेंटर पर गर्भवती महिला के भ्रूण लिंग की जांच करते समय छापा मारा था। भ्रूण लिंग की जांच करने वाला आरोपी मौके से भाग गया था लेकिन टीम ने भ्रूण लिंग की जांच करने वाली पोर्टेबल मशीन जब्त कर ली थी। हरियाणा की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच करने वाले गैंग की धरपकड़ के लिए हरियाणा के गोहाना निवासी एक दलाल से संपर्क साधा था। इस काम में जनपद बिजनौर के चांदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की आशा वर्कर जगवती भी शामिल थी।
मंगलवार देर रात अमरोहा से आए नोडल अधिकारी डॉ. शरद सिंह ने भ्रूण लिंग की जांच करने वाले पंकज कुमार, गर्भवती महिला को लेकर सेंटर तक लाने वाले राहुल कुमार, गोहाना के दलाल विक्की, आशा वर्कर जगवती, अल्ट्रासाउंड मशीन के आपूर्तिकर्ता व एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ पीसीपीएनडीटी व 120 बी की धारा में पंजीकृत कर लिया गया है। विक्की निवासी गोहाना और आशा वर्कर जगवती को जेल भेज दिया गया है जबकि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

जगवती के खिलाफ कार्रवाई के लिए बिजनौर सीएमओ को लिखा जाएगा
गर्भवती महिलाओं के भ्रूण के लिंग की जांच कराने में बिजनौर जनपद के चांदपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात आशा वर्कर जगवती अहम भूमिका अदा करती थी। हरियाणा के दलाल विक्की का शेरपुर रोड पर क्लीनिक चलाने वाले राहुल व जगवती से संपर्क था। नोडल इंचार्ज शरद सिंह ने बताया कि जगवती के खिलाफ कार्रवाई के लिए बिजनौर के मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें