अमरोहा। अस्मिता खेलो इंडिया के तहत श्रीमद् दयानंद गुरुकुल कन्या महाविद्यालय में तीन दिवसीय योगासन प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता देश के 29 प्रांतों से पहुंचीं योगासन खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन अवसर के मौके पर एडीएम वित्त एवं राजस्व सुरेंद्र सिंह ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
तीन दिवसीय योगासन प्रतियोगिता में पारंपरिक योगासन, कलात्मक योगासन एकल, कलात्मक योगासन जोड़ी, लयबद्ध योगासन जोड़ी और कलात्मक योगासन समूह के जरिए खिलाड़ियों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में आर्टिस्टिक योगासन जोड़ी सीनियर ग्रुप प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की सारिका चौधरी और सिमरन ने 117.55 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। पंजाब की अंकिता शर्मा व तनु सैनी ने 112.68 अंकों के साथ संयुक्त रूप से द्वितीय एवं पुंडुचेरी से रेवती श्री व विष्णु महालक्ष्मी एस 107.02 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
लयबद्ध योगासन पेयर प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश से इंदु मथुरिया व कनिका 117.22 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। तमिलनाडु की अबिरामी व निवेथा ने 117.06 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। राजस्थान से शिवानी जांगीड़ व वंदना शर्मा ने 95.62 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर कब्जा किया।
लयबद्ध योगासन जोड़ी जूनियर कैटेगरी के अंतर्गत गुजरात से प्राची पटेल व व्यास जील 100.24 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। हरियाणा से रिया शर्मा व धराना रावत ने 98.03 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। गोवा से दीपाली नैनव व लक्ष्मी ने 85.77 अंकों के साथ तीसरे स्थान प्राप्त किया। पारंपरिक योगासन जूनियर कैटेगरी में पश्चिम बंगाल से साठी मोंडल ने 63.5 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पाया। उत्तरप्रदेश से अर्यांशी स्वामी ने 62.50 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महाराष्ट्र से गार्गी योगेश भट्ट 62.83 अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
आर्टिस्टिक योगासन जोड़ी जूनियर कैटेगरी में तमिलनाडु से शक्ति संजना व धक्षाया ने 112.04 अंकों के साथ प्रथम, राजस्थान से अनुष्का व टीशा पटेल ने द्वितीय और उत्तर प्रदेश से माही सैनी व रितिका तृतीय स्थान पर रहीं। आर्टिस्टिक योगासन ग्रुप सीनियर कैटेगरी में राजस्थान से योगिता रावत, तमन्ना, पायल, शिवानी, वंदना शर्मा संयुक्त रूप से 118.88 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। आर्टिस्टिक योगासन ग्रुप जूनियर कैटेगरी में उत्तर प्रदेश राज्य से अर्यांशि स्वामी, रौनक, प्रज्ञा, उर्विका, यशस्वी चौधरी ने संयुक्त रूप से 126.32 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर योगासन भारत के कोषाध्यक्ष रचित कौशिक, योगासन भारत की संयुक्त सचिव और अस्मिता महिला लीग की राष्ट्रीय निदेशक डॉ. आरती पाल, मेजबान उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के राज्य सचिव रोहित कौशिक, असिस्टेंट कम्पटीशन मैनेजर पुरुजीत सिंह, योगासन भारत से पीयूषकान्त मिश्रा, सुरेंद्र सिंह ढिल्लो, जिला योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष जोगिन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
-
आज से शुरू होगी सीनियर महिला नेशनल योगासन चैंपियनशिप
अमरोहा। तीन दिवसीय अस्मिता खेलो इंडिया के तहत राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता आयोजन के बाद सोमवार से गुरुकुल में ही सीनियर महिला नेशनल योगासन चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। तीन दिन चलने वाली इस प्रतियोगिता में भी 29 प्रदेशों की टीमें हिस्सा लेंगी।