फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बालाजी धाम में संकट मोचन हवन का आयाेजन

Thu, 28 Mar 2024 02:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। बालाजी धाम में बुधवार को होली के मौके पर संकट मोचन हवन का आयाेजन किया गया। हवन में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर बालाजी महाराज से अपने व परिवार की संकटों से रक्षा करने की मनोकामना की। बालाजी धाम में हर साल होली पर संकट मोचन हवन का आयाेजन किया जाता है।
विज्ञापन

बुधवार को भी हवन का आयोजन किया गया। महंत दिनेश द्विवेदी ने कहा कि कलियुग में बालाजी महाराज संकटों का निवारण करते हैं। जो भक्त हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, हनुमान अष्टक व सुंदर कांड का पाठ करते हैं। उनके जीवन में कभी भी कोई परेशानी नहीं आती है। हवन में मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां दी गईं। हवन के बाद आरती पश्चात प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष संजीव अग्रवाल, विनोद अरोड़ा, शिवकुमार वर्मा, अरविंद अग्रवाल, सिम्मी अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, बालकिशन वर्मा, सुमित अग्रवाल, नीति अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, पूनम आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें