गजरौला। जुबिलेंट के प्रॉडक्शन अफसर के साथ मारपीट करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके साथी हाथ नहीं लगे हैं। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि अटल जी नगर मोहल्ला निवासी हिमांशु कुमार जुबिलेंट में प्रोडक्शन अफसर हैं। बीते दिनों रात को वह ड्यूटी पर जा रहे थे। नाईपुरा में अंडरपास के नीचे चार बाइकों पर सवार होकर आए आठ युवकों ने उनके साथ मारपीट की थी। उन्होंने थाना क्षेत्र के गांव मझोला निवासी कुणाल समेत आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। औद्योगिक चौकी इंचार्ज सुभाष चौहान को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी कुणाल नाईपुरा अंडरपास के नीचे घूम रहा है। उन्होंने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। चालान काटकर उसे जेल भेज दिया गया है। संवाद