फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ट्रेन की चपेट में आकर दो गायों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। घने कोहरे में रेलवे लाइन पार कर रहीं तीन गाय ट्रेन की चपेट में आकर हादसे का शिकार हो गईं। जिनमें दो की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बजरंग दल और गोरक्षा सेवा समिति के पदाधिकारियों की मदद से मृत गायों के अवशेषों को रेलवे लाइन से हटवाया। घायल का उपचार कराया। हालांकि इस दौरान कोई ट्रेन प्रभावित नहीं हुई।
विज्ञापन

हादसा सोमवार की रात साढ़े दस बजे बसंत विहार कॉलोनी के सामने दिल्ली-लखनऊ रेलवे लाइन पर हुआ। तीन गाय ट्रेन से हादसे का शिकार हो गईं। खबर मिलते ही थाना प्रभारी हरीशवर्धन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। देखा कि दो गाय कट गईं थीं। जबकि एक गंभीर हालत में तड़प रही थी। पुलिस ने तुरंत बजरंग दल के कुशल चौधरी, योगेश चौधरी को सूचना दी। कुछ ही देर में बजरंग दल के कार्यकर्ता जेसीबी लेकर पहुंच गए। घायल गाय को उपचार के लिए पशु चिकित्सक के पास ले गए। रेलवे लाइन पर पड़े हादसे की शिकार गायों के अवशेषों को लाइन से हटवाया गया। जिनको जेसीबी से गड्ढे खुदवा कर दबाया गया।






अज्ञात वाहन की टक्कर से सांड़ घायल
गजरौला। तिगरी के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल सांड़ उपचार के लिए तरस रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि 20 दिन पूर्व उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। जिससे वह घायल हो गया। अब कड़ाके की सर्दी में उसकी हालत इस कदर बिगड़ गई कि चलने फिरने में असमर्थ हो गया है। दो दिन से वह उठ भी नहीं पा रहा है। तिगरी गांव निवासी अमित त्यागी और अन्य ग्रामीण उसे चारा आदि खिला रहे हैं। उनका कहना है कि पशु चिकित्सा अधिकारी को कई बार फोन किया, लेकिन पशु चिकित्सक ने जाकर भी नहीं देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें