तिगरी में गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए तालाब किनारे पुलिस ने गंगा जल का इंतजाम किया। जिससे प्रतिमा को विसर्जित करते समय पर उस पर जल छिड़का जा सके। बृहस्पतिवार को कम संख्या में श्रद्धालु प्रतिमा विसर्जित करने के लिए पहुंचे।
इस बार एनजीटी के आदेश के पालन को गंगा में प्रतिमा विसर्जन पर पुलिस का पहरा है। प्रतिमा को विसर्जित करने के लिए तिगरी में तालाब में पानी भरवाया गया है। इसी में ही प्रतिमा विसर्जन को कहा जा रहा है। जिसको लेकर श्रद्धालुओं और पुलिस में नोकझोंक हो चुकी है। श्रद्धालुओं ने गंगा में विसर्जित करने की जिद की थी। रोकने पर बात बढ़ गई थी। बाद में श्रद्घालुओं ने गंगा में डुबकी लगाने की अनुमति मांगी थी। श्रद्धालुओं ं के लिए तालाब किनारे ही गंगा जल उपलब्ध कराने के लिए पुलिस ने भर कर रखवा दिया। जिससे श्रद्धालु गंगा किनारे जाने की जिद न करें। बृहस्पतिवार को बहुत कम संख्या में श्रद्धालु प्रतिमा को विसर्जित करने पहुंचे। जिसके कारण पुलिस ने राहत की सांस ली।