फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब खाना देख भड़के क्षेत्र पंचायत सदस्य, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशिक्षण के दौरान परोसे गए खाने को देखकर क्षेत्र पंचायत सदस्य का गुस्सा भड़क गया। इस दौरान अधिकारियों और सदस्यों के बीच नोकझोंक भी हुई। अधिकारियों ने किसी तरह समझा कर सदस्यों का गुस्सा शांत किया। इसके बाद प्रशिक्षण की कार्रवाई पूरी की गई।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत जोया ब्लॉक में मंडल स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्र के बीडीसी सदस्यों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शुक्रवार को प्रशिक्षण चल रहा था। दोपहर करीब दो बजे क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए खाने के पैकेट मंगाए गए, जिन्हें देखकर सदस्यों ने हंगामा खड़ा कर दिया। आरोप लगाया कि खाना कई दिन पुराना है, जिसमें दुर्गंध आ रही है। मौके पर मौजूद ट्रेनर सत्येंद्र शर्मा और डीडी पंचायत एसके सिंह ने सदस्यों को समझा-बुझाकर शांत किया। इस दौरान सदस्यों ने खाना खाने से साफ इंकार कर दिया। बाद में अधिकारियों द्वारा सदस्यों के लिए समोसे मंगाए गए। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद सदस्य लौट गए।
खाना ठीक था, दो चार लोग बाहर के थे। जिन्होंने हंगामा किया है। खाने को लेकर लगाए गए आरोप निराधार हैं। - कार्तिक, खाने का ठेकेदार
मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है। अगर क्षेत्र पंचायत सदस्यों को खराब खाना दिया गया है तो प्रकरण गंभीर है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। -बीके त्रिपाठी, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें