गजरौला में सैंट सैफ प ब्लिक इंटर कालेज में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में बोलते प्रधानाचार्य इकब
- फोटो : GAJRAULA
गजरौला (अमरोहा)। सेंट सेफ पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य इकबाल अहमद ने कहा कि महिलाओं, छात्राओं की सुरक्षा के लिए सरकार और कानून काफी गंभीर है। इसलिए किसी भी तरह की परेशानी आने पर तत्काल महिला हेल्पलाइन 1090 अथवा 100 डायल पर फोन करें। सोमवार को नगर के मोहल्ला बुध नगर नाईपुरा में स्थित स्कूल में अमर उजाला द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम अपराजिता में उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि यदि कोई भी उन्हें परेशान करें अथवा जबरन उनसे दोस्ती करने को दबाव डाले तो तत्काल इसकी सूचना स्कूल अभिभावक या पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि संचार क्रांति के इस दौर में साइबर क्राइम की घटनाएं तेजी से बढ़ रही है। इसलिए किसी भी अनजान युवक से सोशल मीडिया पर नजदीकियां न बढ़ाएं। किसी भी अनजान को अपना मोबाइल नंबर देने से बचें। उन्होंने कहा कि छात्राएं इस देश का भविष्य हैं। उन्होंने छात्राओं से पढ़ लिख कर अपने गुरुजनों और माता-पिता का नाम रोशन करने का आह्वान किया। कहा कि शिक्षा ही तरक्की का सबसे बड़ा माध्यम है। उप प्रधानाचार्य रघुनाथ वर्मा ने अमर उजाला की इस मुहिम की काफी प्रशंसा की। कहा कि अमर उजाला के कार्यक्रम अपराजिता से प्रभावित होकर ही छात्राएं अब निडर होकर स्कूल कॉलेज आ रही हैं। उनमें असामाजिक तत्वों का विरोध करने का साहस पैदा हो रहा है। इस मौके पर गुड्डी शर्मा, मधु शर्मा, तालिब खान ,कमल चौहान आदि भी रहे।