सत्य प्रकाश लक्ष्मी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में गणित व विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हसनपुर व संभल जिले के पांच विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपने मॉडल पेश किए। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप जलाकर किया गया।
इस दौरान गणित एवं विज्ञान मेले में छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी लगाई। प्रदर्शनी का निरीक्षण कर मुख्य अतिथि संभाग निरीक्षक उपेंद्र कुमार शर्मा ने बच्चों के प्रयास को सराहा। बेहतर मॉडल प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने जीवन में विज्ञान के महत्व बताया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति के प्रबंधक आनंद प्रकाश अग्रवाल, उप प्रबंधक शिवकुमार चौहान, कोषाध्यक्ष प्रेम सिंह आर्य, संयोजक नवनीत कुमार, सह संयोजक दिवाकर पांडे, पर्यवेक्षक अक्षी अग्रवाल, सदस्या मोनिका अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, कुमकुम, प्रीति चौधरी, उमा नागर सह संयोजिका पूर्व छात्र परिषद, सत्यवती सक्सेना, मनीषा अग्रवाल, स्वेता अग्रवाल, आलोक चौहान आदि मौजूद रहे।