फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: केंंद्रीय सेवाओं में आरक्षण के लिए एकजुट होकर संघर्ष की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा(अमरोहा)। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह दाहिया ने बिरादरी के लोगों से अपील की है कि वे केंंद्रीय सेवाओं में आरक्षण लेने के लिए एकजुट होकर संघर्ष करें। उनका कहना था कि बिरादरी की एकजुटता से ही सफलता मिलेगी। सम्मेलन में पीसीएस जे व कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा में सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह दाहिया ने कहा कि केंद्र सरकार ने बीते लोकसभा चुनाव के समय जाट बिरादरी को केंद्रीय सेवाओं में आरक्षण का वादा किया था लेकिन सरकार आरक्षण के मुददे पर चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार को आगामी लोकसभा चुनाव में बिरादरी के लोगों की नाराजगी भारी पड़ेगी। उन्होंने बिरादरी के लोगों से एकजुट होकर संघर्ष की अपील की। नौगांवा सादात के विधायक समरपाल सिंह ने कहा कि जाट बिरादरी ने अपने उद्देश्यों की पूर्ति के लिए सदैव संघर्ष का रास्ता चुना है। उन्होंने बिरादरी के लोगों से अपील की कि वे शैक्षिक, आर्थिक व सामाजिक तरक्की के लिए काम करें। इस मौके पर अक्षी गिल को सम्मानित किया गया। सम्मेलन में रालोद के जिलाध्यक्ष मनवीर चिकारा, भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष दानवीर सिंह, जिला पंचायत सदस्य सोरन सिंह चौधरी व महाराज सिंह, सरजीत सिंह, इंद्रपाल सिंह, चचंल सिंह, अरविंद अम्हेड़ा, नरेंद्र सिंह, डू्ंगर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें