फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 20 दिन पहले ही गांव आया था अनुज, खुदकुशी का परिजनों को नहीं हुआ यकीन

Fri, 19 May 2023 01:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। अनुज करीब 20 दिन पहले ही गांव आया था। दो दिन रह कर वह वापस नोएडा चला गया था। गांव के एक युवक ने बताया कि अनुज पढ़ने में होशियार था और गांव आने पर आमतौर पर किसी से मिलता जुलता भी नहीं था। उसका स्वभाव अंर्तमुखी था। अकेला बेटा होने की वजह से वह जिंदगी में कुछ कर दिखाने का सपना पाले हुए था। अनुज के पिता लोकेश ने अपना मकान गांव से बाहर बना रखा है। इस वजह से गांव के लोगों से उनका बहुत अधिक मेल नहीं है। बृहस्पतिवार की शाम उनके घर के बाहर गांव के ही कुछ लोग बैठे हुए थे। घर पर अनुज की बहन मौजूद थी। परिजनों ने अनुज की मौत व साथी छात्रा के मर्डर की जानकारी उसको नहीं थी। मीडिया के लोगों के वहां पहुचने पर बहन को अपने भाई की मौत की जानकारी हो गई। वह दहाड़े मारकर रोने लगी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सुनगढ़ निवासी लोकेश पेशे से किसान हैं। उनके एक पुत्र व एक पुत्री है। पुत्र अनुज उम्र 22 साल नोएडा की शिव नाडर यूनिवर्सिटी में पढ़ रहा था। बृहस्पतिवार की दोपहर बाद अनुज के पिता के फोन की घंटी बजी तो उन्होंने कॉल रिसीव की। दूसरी ओर से मिली जानकारी सुनकर लोकेश की आंखों के आगे अंधेरा छा गया। वह सिर पकड़ कर नीचे बैठ गए। पास में खड़ी पत्नी बुरी तरह घबरा गई। उन्होंने फोन पर बात की तो नोएडा पुलिस का एक दरोगा उनको अनुज द्वारा साथी छात्रा के मर्डर व खुदकुशी की जानकारी दे रहा था। परिजनों को यकीन ही नहीं हुआ कि उनका बेटा ऐसा भी कर सकता है। लेकिन उनके पास सच्चाई को स्वीकार करने का कारण नहीं था। बाद में थाना पुलिस के हलका दरोगा ने भी गांव जाकर घटना की पुष्टि कर दी। जानकारी मिलने पर परिजन रोते बिलखते नोएडा के लिए रवाना हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें