फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अंशिका आनन्द ने कोरिया में जीती ब्लैक बेल्ट द्वितीय

Tue, 26 Sep 2023 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। अमरोहा की अंशिका आनंद के कोरिया में ब्लैक बेल्ट द्वितीय जीतकर शहर व जिले का नाम रोशन किया है। उनकी जीत पर हाशमी एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सिराजुद्दीन हाशमी एडवोकेट ने मेडल पहनाकर अंशिका का स्वागत किया। वहीं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

अमरोहा ताइक्वांडो फाउंडेशन की ओर से अंशिका ने कोरिया में हुई प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। डॉ. सिराजुद्दीन हाशमी ने अंशिका व कोच अकबरउद्दीन मुगल को आईपीबीआर राजस्थान द्वारा (बेस्ट स्पोर्ट्स अवार्ड) भारत गौरव सम्मान 2023 मिलने पर मेडल पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आज बालिकाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं, सिर्फ जरूरत है उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की। छात्राएं विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा कर अपने देश, प्रदेश, जनपद व अपने माता-पिता का नाम रोशन कर रही हैं। हमें अपने बच्चों को मार्शल आर्ट के जरिये उन्हें आत्मरक्षा के लिए प्रेरित करना चाहिए। नगर के मोहल्ला छेवड़ा निवासी अंशिका आनंद ब्रजमोहन की बेटी हैं। वह कोच मास्टर अकबरुद्दीन मुगल के निर्देशन में अपनी ट्रेनिंग कर रही हैं। 17 सितंबर को दिल्ली में आयोजित सेमिनार में भी अंशिका को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया है। इस दौरान प्राचार्या डाॅ. रिजवाना कुलसुम समेत कालेज का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें