फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: एक और युवक ने नहर में लगाई छलांग, लोगों ने बचाया

Wed, 31 May 2023 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। कालागढ़ से शुरू होकर क्षेत्र के कई गांवों से होकर गुजर रही रामगंगा पोषक नहर इन दिनों सुसाइड करने वालों के लिए सुलभ जरिया बन गई है। अपनी जीवनलीला समाप्त करने की ठान कर आने वाले रामगंगा पोषक नहर में छलांग लगा रहे हैं। रामगंगा पोषक नहर का जलस्तर काफी है। सोमवार की शाम एक और युवक ने नहर में छलांग लगाकर जान देने का प्रयास किया। एक पुलिसकर्मी के साथ मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने उसे बचा लिया।
विज्ञापन

रविवार की शाम गांव सैरकपुर निवासी ओमवीर ने रामगंगा पोषक नहर में छलांग लगा दी थी। एसडीआरएफ की टीम बोट लेकर उसकी तलाश कर रही है। सोमवार की शाम क्षेत्र के गांव हिरनाखेड़ी निवासी एक और युवक ने रामगंगा पोषक नहर में छलांग लगा दी। उसे मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने छलांग लगाते देख लिया। पुलिस भी मौजूद थी। उन लोगों ने नहर में कूद कर उसे बचा लिया। पूछताछ में युवक ने घरेलू क्लेश की बात बताई। मई माह में अब तक सात लोग रामगंगा पोषक नहर में छलांग लगाकर जान देने का प्रयास कर चुके हैं। तीन की मौत हो गई, तीन को बचा लिया गया, जबकि एक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें