फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोषणा : गन्ना प्रजाति स्पष्ट नहीं की तो 17 को गन्ना परिषद कार्यालय की होगी तालाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन असली ने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। जिसमें गन्ना प्रजाति 05009 के बारे में स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। साथ ही 16 सितंबर तक स्थिति स्पष्ट नहीं होने पर 17 सितंबर को गन्ना परिषद कार्यालय पर तालाबंदी की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ब्लॉक परिसर में सोमवार को भाकियू असली की पंचायत आयोजित की गई। पंचायत में जिलाध्यक्ष वचन सिंह ने कहा कि गन्ना पेराई सत्र शुरू होने में करीब डेढ़ माह का समय शेष है। लेकिन, गन्ना प्रजाति 05009 और 05011 के बारे में गन्ना विभाग की ओर से अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है। उनका कहना था कि गन्ना प्रजाति 05009 को चीनी मिल व गन्ना विभाग ने अगेती प्रजाति बताया था। लेकिन, अब इससे इंकार किया जा रहा है। गन्ना विभाग इसे गन्ना प्रजाति 05011 बताता है। किसानों ने चेतावनी दी कि 16 सितंबर तक स्थिति स्पष्ट नहीं की गई तो तालाबंदी की जाएगी। पंचायत में तेंदुए के आतंक से मुक्ति दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई। चेतावनी दी गई कि यदि कोई अप्रिय घटना हुई तो उसकी जिम्मेदारी प्रशासन व वन विभाग की होगी। किसानों के घरेलू कनेक्शन पर स्मार्ट मीटर नहीं लगाने की चेतावनी भी दी गई। पंचायत में मंडल अध्यक्ष डूंगर सिंह, जसपाल सिंह, दिनेश प्रधान, खचेड़ू सिंह, कपिल प्रधान, शब्बन खां, जावेद मलिक, कलुवा खां आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें