फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: युवती को ले जाने से गुस्साए परिजनों ने दूसरे समुदाय के युवक के घर की तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। क्षेत्र के एक गांव निवासी हिंदू युवती को दूसरे समुदाय के युवक के ले जाने पर विवाद हो गया। युवती पक्ष के लोगों ने युवक के घर पर हमलाकर तोड़फोड़ कर दी। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पीएसी व पुलिस तैनात की गई है। पुलिस प्रेमी युगल की तलाश में जुटी हुई है। आरोपी के परिजन अनहोनी की आशंका में पहले ही घर से चले गए थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी हिंदू समुदाय की युवती को बीते सोमवार दूसरे समुदाय का युवक ले गया। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। युवती को तलाशने के लिए गांव में दोनों समुदाय के जिम्मेदार लोगों के बीच वार्ता भी चल रही थी। लेकिन, कोई हल नहीं निकल पाया। बुधवार दोपहर गांव में युवती पक्ष के लोगों ने आरोपी युवक के घर पहुंचकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। घर के बाहर खड़ी कार के शीशे तोड़ दिए। घर में घुसकर खिड़कियों के शीशे और सामान क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं, अनहोनी की आशंका में आरोपी के परिजन पहले ही घर छोड़कर रिश्तेदारी में चले गए थे।
तोड़फोड़ की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। सीओ धनौरा श्वेताभ भास्कर व सीओ सदर अरुण कुमार भी गांव पहुंच गए। अधिकारियों ने सुरक्षा के लिहाज से आरोपी युवक के घर के बाहर पीएसी तैनात कर दी है। थाना धनौरा व थाना बछरायूं पुलिस भी गांव में तैनात है।
विज्ञापन

दूसरी युवती को भी ले जाने की अफवाह से हुआ माहौल खराब
आखिरकार गांव का माहौल किसने खराब किया। बुधवार सुबह गांव में सुनियोजित तरीके से यह अफवाह फैलाई गई कि दूसरे समुदाय के लोगों ने ऐलान किया है। अभी तो एक युवती को भगा कर ले गए हैं। दूसरी को भी जल्दी ही भगा कर ले जाएंगे। यह अफवाह गांव में इतनी तेजी से फैली कि युवती के समुदाय के लोग एकत्र होकर आगामी रणनीति बनाने लगे। गांव में हुई पंचायत में कुछ उग्र विचार वाले युवकों ने माहौल गरमा दिया। देखते ही देखते लोगों ने आरोपी युवक के मोहल्ले में जाकर उसके घर तोड़फोड़ शुरू कर दी। दूसरे समुदाय के लोग अपने घरों में कैद हो गए। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने युवक के घर के बाहर पीएसी के जवान तैनात कर दिए।
-
गांव पारा खालसा में दूसरे समुदाय के युवक द्वारा एक समुदाय की युवती को भगाकर ले जाने का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस दोनों की बरामदगी के लिए प्रयास कर रही है। आरोपी के घर तोड़फोड़ की घटना की जानकारी नहीं है। श्वेताभ भास्कर सीओ धनौरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें