हसनपुर। मां की डांट से क्षुब्ध किशोरी ने फंदे से लटककर जान दे दी। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव का है। रविवार की शाम को गांव निवासी सोलह वर्षीय किशोरी को मामूली बात पर उसकी मां ने डांट दिया था। डांट से क्षुब्ध होकर किशोरी ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। किशोरी पांच भाई बहनों में चौथे नंबर की थी। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि इस तरह की कोई सूचना थाना स्तर पर प्राप्त नहीं हुई है।