फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आंगनबाड़ी वर्करों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले कार्यकर्ता कलक्ट्रेट में एकत्र हुईं। उन्होंने सरकार से आंगनबाड़ी वर्करों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा व वेतनमान में बढ़ोतरी की मांग की। उन्होंने प्रदर्शन करते हुए डीएम को चार सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर जिलाध्यक्ष राजबाला के नेतृत्व कार्यकर्ता में कलक्ट्रेट परिसर में स्थित शहीद स्मारक पार्क में एकत्र हुईं। अपनी मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी वर्करों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा जल्द से जल्द दे। सभी को न्यूनतम वेतन 35 हजार रुपये माह घोषित किया जाए। 65 वर्ष की आयु में आंगनबाड़ी वर्करों को सेवानिवृत्त कर पेंशन दी जाए। सेवा में मृत्यु होने पर 5 लाख की क्षति पूर्ति व एक नौकरी मिलनी चाहिए। लाखों खाली पदों पर नई भर्ती तथा प्रमोशन करने समेत कई मांगों को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इस अवसर पर मंजू सैनी, चंपा, माया रानी, कल्पना शर्मा, सरिता, राजरानी, स्नेहा लता, शारदा, कुसुम, कौशल्या आदि मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें