फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ग्रीष्मकालीन अवकाश की मांग को लेकर आंगनबाड़ी एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। भीषण गर्मी को देखते हुए आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन ने ग्रीष्म कालीन अवकाश की मांग को लेकर डीएम को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौंपा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष सत्यबाला चौधरी के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं का एक प्रतिनिधिमंडल कलक्ट्रेट पहुंचा। यहां डिप्टी कलेक्टर विभा श्रीवास्तव से मिला और डीएम को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। कहा कि इस समय भीषण गर्मी का प्रकोप चल रहा है। बच्चों समेत बड़े भी हीट वेव तथा डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। कहा कि बीस मई से आंगनबाड़ी केंद्राें के संचालन वाले बेसिक स्कूलों में भी अवकाश हो रहा है। इसके साथ ही इंटर कॉलेजों और डिग्री कॉलेजों में भी अवकाश हो जाएगा। लेकिन भीषण गर्मी में तीन से छह आयु वर्ग के बच्चे आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंचेंगे। आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले बच्चों को भी गर्मी से बचाना बहुत जरूरी है। ज्ञापन में उन्होंने ने एक माह का ग्रीष्मकालीन अवकाश किए जाने की मांग की है। इस मौके पर अंचला, गीता देवी, माया, चंपा रानी, अनीता, कल्पना शर्मा, सुनीता जैकब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें