बछरायूं। गांव ढयोटी में लग रहे छड़ियों के मेले में मठ में प्रसाद चढ़ाने जा रहे बुजुर्ग की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया। मौत की जानकारी मिलने पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुच गई। गांव ढयोटी में छड़ियों का मेला लग रहा है। वहां मठ पर प्रसाद चढ़ाया जाता है। गांव के ही रामस्वरूप 70 शनिवार की दोपहर अकेले ही मठ पर प्रसाद चढ़ाने जा रहे थे। रास्ते में सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर चालक ने उनको टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उनको गांव के ही निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। चिकित्सक ने जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया। इस दौरान जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर आए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।