हसनपुर। बिना पंजीकरण संचालित नर्सिंग होम संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसका शांतिभंग में चालान कर दिया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ.योगेंद्र सिंह के निर्देश पर बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर के प्रभारी डा. ध्रुवेंद्र सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हसनपुर के रहरा रोड स्थित श्रीराम नर्सिंग होम और दुआ नर्सिंग होम पर पंजीकरण से संबंधित दस्तावेज चेक किए थे। लेकिन जहां पंजीकरण से संबंधित कोई भी दस्तावेज नहीं दिखाया जा सका था। डा.ध्रुवेंद्र सिंह ने दोनों नर्सिंग होम के संचालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने बताया कि मामले में श्रीराम नर्सिंग होम के संचालक रूखालू निवासी देवराज को गिरफ्तार किया गया है। उसका शांतिभंग में चालान कर दिया है।