फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: 300 बीघा में बनेगी अमरोहा की पुलिस लाइन, 266 करोड़ मंजूर

Thu, 09 Feb 2023 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जनपद पुलिस के लिए 300 बीघा में पुलिस लाइन बनेगी। मुआवजे को लेकर आने वाली सभी अड़चनें खत्म हो गई हैं। पुलिस लाइन के लिए 266 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल गई है। धनराशि अवमुक्त होते ही कार्यदायी संस्था पुलिस लाइन के भवन निर्माण का काम शुरू करेगी। जिला अमरोहा 15 अप्रैल 1997 को स्थापित हुआ था। इससे पहले ये मुरादाबाद जनपद का हिस्सा था। जिसका मुख्यालय अमरोहा नगर को बनाया गया है। तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने अमरोहा जनपद की घोषणा की थी। उस समय इसका नाम ज्योतिबा फुले नगर रखा गया था। जिला बनने के बाद अमरोहा की पुलिस लाइन मंडी समिति की दुकानों में किराए पर चल रही है। पुलिस लाइन के लिए 2011 में अमरोहा जोया रोड पर गांव जोई में 300 बीघा जमीन चिह्नित की गई थी। हालांकि मुआवजे को लेकर कानूनी अड़चने भी आईं, लेकिन तीन साल पहले पुलिस ने जमीन का अधिग्रहण कर लिया था।
विज्ञापन

भवन निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव बना कर भेजा गया था, लेकिन शासन से धनराशि को मंजूरी नहीं मिल रही थी। शनिवार को कैबिनेट की बैठक में अमरोहा में पुलिस लाइन निर्माण के लिए 266 करोड़ रुपये को मंजूरी दे दी गई है। लोक निर्माण विभाग द्वार निर्माण कार्य संपन्न कराया जाएगा। आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों के लिए सभी सुविधाएं होंगी।

लाइन में बनेंगी 12 प्लोर वाली बिल्डिंग
266 करोड़ रुपये की लागत से यहां 12 प्लोर वाली टाइप-1 बिल्डिंग भी बनेगी, जबकि 12 फ्लोर वाली टाइप- 2 वाली आठ बिल्डिंग का निर्माण भी होगा। इनमें लिफ्ट भी लगाई जाएंगी। आवासीय भवन भी बनाए जाएंगे। इसके साथ ही अस्पताल, मार्डन स्कूल, महिला व पुरुष बैरक, जिम, ग्राउंड, लाइब्रेरी, गैस एजेंसी, महिला स्वास्थ्य केंद्र, रेडियो कांप्लेक्स समेत समस्त सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन


पुलिस लाइन के लिए निर्माण के लिए 266 करोड़ रुपये मंजूर हो गए हैं। जल्द धनराशि मिलने की उम्मीद है। रुपये मिलते ही कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

आदित्य लांग्हे, एसपी, अमरोहा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें