फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बॉडी बिल्डिंग शो में छाए अमरोहा के बिल्डर, जीते आठ मेडल

Sun, 12 Mar 2023 01:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद में आयोजित मिस्टर इंडिया बॉडी बिल्डिंग में आठ मेडल प्राप्त करने वाले एपी हेल्थ क्लब की टीम ने शहर का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

शनिवार को मुरादाबाद में आयोजित मिस्टर इंडिया बॉडी बिल्डिंग शो का आयोजन एआईबीबीएफएफ फेडरेशन के बैनर तले आयोजित हुआ। जिसमे देश भर से आए एथलीट्स ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में अमरोहा के मोहम्मद राजी ने 55 किलोग्राम में दूसरा और नेचुरल केटेगरी में भी दूसरा स्थान प्राप्त किया। खुर्शीद ने 70-75 किलोग्राम में दूसरा स्थान, मुदस्सिर ने मेंस फिजिक और मास्टर केटेगरी में दूसरा, शाहरुख ने मेंस फिजिक द्वितीय केटेगरी में दूसरा, असद ने मेंस फिजिक में चौथा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

बिल्डरों ने अपने कोच शाहनवाज सिद्दीकी (एपी हेल्थ क्लब) और शहर का नाम रोशन किया। साथ ही आठ मेडल प्राप्त करने वाली टीम एपी क्लब की टीम बनी। बॉडी बिल्डिंग चैंपियन का खिताब हरियाणा के आकाश मलिक ने जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें