फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: डिडौली में सर्किट हाउस का शिलान्यास करेंगे डिप्टी सीएम, 24 को जिले में अफसरों से करेंगे संवाद

Fri, 22 Sep 2023 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य 24 सितंबर को डिडौली में सर्किट हाउस का शिलान्यास एवं भूमि पूजन करेंगे। उनके आगमन की सभी तैयारी पूरी की जा रही है। डीएम और एसपी ने पुलिस लाइन में बन रहे हेलीपैड की तैयारियों को परखा तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत करते भाजपाई (FILE) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के जिले में आगमन को लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। 24 सितंबर को डिप्टी सीएम का हेलिकॉप्टर 10:45 बजे पुलिस लाइन में बने हैलीपेड पर उतरेगा। वह जिले में करीब तीन घंटे रुककर विभागीय समीक्षा के साथ साथ पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे।

विज्ञापन


इसके अलावा डिडौली में सर्किट हाउस का शिलान्यास एवं भूमि पूजन में भी डिप्टी सीएम करेंगे। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य 24 सितंबर को अमरोहा पहुंचेंगे। बृहस्पतिवार को डीएम और एसपी ने पुलिस लाइन में बन रहे हेलीपैड की तैयारियों को परखा तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

पुलिस ने लाइन से डिप्टी सीएम का काफिला सड़क मार्ग से भाजपा कार्यालय पहुंचेगा, जहां वह एक घंटा रुककर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। यहां के बाद उनका काफिला कलक्ट्रेट पहुंचेगा, जहां वह पौधरोपण भी करेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद गांधी सभागार में सभी विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक भी आयोजित की जाएगी। समीक्षा बैठक के बाद डिप्टी सीएम जोया ब्लॉक की ग्राम पंचायत डिडौली का निरीक्षण करेंगे। यहां डिप्टी सीएम नक्षत्रशाला एवं पुस्तकालय का अवलोकन भी करेंगे।

डिडौली में डिप्टी सीएम सर्किट हाउस के शिलान्यास के लिए भूमि पूजन भी करेंगे। करीब तीन घंटे रुकने के बाद हेलिकॉप्टर से बरेली के रवाना हो जाएंगे।

डीएम-एसपी ने डिडौली गांव का किया दौरा

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के जोया ब्लॉक के डिडौली में कार्यक्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। बृहस्पतिवार को डीएम और एसपी ने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ गांव का दौरा किया। गांव के पंचायत सचिवालय में पेंशन, राशन कार्ड, जॉब कार्ड, आवास, कृषि, शौचालय, उद्यान, रोजगार, कौशल विकास एवं अन्य कई विभागों के कैंप का आयोजन किया गया।

निरीक्षण के दौरान डीएम राजेश कुमार त्यागी ने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से छूटना नही चाहिए। डीएम ने डीपीआरओ पारूल सिसौदिया को निर्देश देते हुए कहा कि पंचायत भवन के पुस्तकालय में महत्वपूर्ण पुस्तकें उपलब्ध होनी चाहिए।

पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को हेलीपेड के आस पास सफाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा, एसपी कुंवर अनुपम सिंह, एडीएम सुरेंद्र सिंह, एडीएम न्यायिक माया शंकर, एएसपी राजीव कुमार सिंह के अलावा अधिकांश विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें