फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha Weather: गलन और कड़ाके की ठंड में कांपते रहे लोग, 20 तक बंद रहेंगे आठवीं तक के स्कूल, रेल सेवा प्रभावित

Fri, 19 Jan 2024 11:54 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

अमरोहा में कोहरे के बीच कड़ाके की ठंड जारी है। इससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।  ठंड को देखते हुए डीएम ने कक्षा आठ तक के स्कूलों का अवकाश बढ़ा दिया गया है। अब 20 जनवरी तक सभी बोर्ड के स्कूल बंद रहेंगे।
विज्ञापन
ठंड के बीच रेलवे स्टेशन से गुजरते यात्री - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा में ठंड और कोहरे का प्रकोप लगातार जारी है। शुक्रवार सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। इससे जनजीवन प्रभावित हो गया है।  बृहस्पतिवार को भी ठंड बेकाबू रही। सुबह के समय कोहरा छाया रहा, लेकिन दिन बढ़ने के साथ आसमान में धुंध बढ़ गई। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम 18 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन


शाम को फिर से ठंड से लोग बेहाल हो गए। सुबह भी कोहरे की बूंदें टपकतीं रहीं। जिससे गलन भी बढ़ी रही। 11 बजे के बाद कोहरे की चादर कम तो हुई, लेकिन आसमान में धुंध छा गई। पूरे दिन शीतलहर से लोग बेहाल रहे। ठंड के चलते लोग घरों में ही दुबके रहे। ठंड के बीच दोपहिया वाहन चालक खुद को गर्म कपड़ों से ढककर गुजरते हुए दिखाई दिए।

बुधवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री तो न्यूनतम तापमान सात रहा था। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान एक डिग्री अधिक भले ही रहा हो, लेकिन ठंड कंपकंपाती रही। जिला कृषि अधिकारी बबलू कुमार का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड का असर जारी रहेगा। कोहरा भी छाया रहेगा और शीतलहर भी चलेगी।

12 ट्रेनों की रफ्तार पर लगा ब्रेक 

अत्यधिक कोहरे व ठंड के प्रकोप के कारण ट्रेनों का संचालन बेपटरी हो गया है। बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ एक्सप्रेस पौने पांच घंटे, सत्याग्रह एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, नौचंदी तीन घंटे, इंटरसिटी तीन घंटे, काशी विश्वनाथ तीन घंटे, सद्भावना तीन घंटे, स्पेशल पैसेंजर डेढ़ घंटा लेट पहुंची। इसके अलावा अवध असम एक्सप्रेस ढाई घंटा, स्पेशल पैसेंजर एक घंटा दस मिनट देरी से पहुंची।

20 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल

कड़ाके की ठंड को देखते हुए डीएम ने जिले में कक्षा आठ तक के स्कूलों का अवकाश बढ़ा दिया गया है। अब 20 जनवरी तक सभी बोर्ड के स्कूल बंद रहेंगे। जिससे बच्चों को ठंड से स्कूल जाने की राहत मिल सकेगी। लेकिन शिक्षकों को तय समय पर स्कूल पहुंचकर विभागीय काम निबटाने होंगे। इसके साथ ही श्रीराम उत्सव के चलते कार्यालय परिसर एवं विद्यालय परिसर को साफ रखने के लिए स्वच्छता अभियान भी चलाना होगा। आदेशों की अवहेलना पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें